उत्तराखंड: शादी से लौट रही कार पलटी, दुल्हन की मां समेत 3 लोगों की मौत..मची चीख पुकार

कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मरने वालों में दुल्हन की मां व 2 अन्य लोग शामिल है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: 3 people killed in Udham Singh Nagar road accident
Image: 3 people killed in Udham Singh Nagar road accident

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से दिल को दहला देने वाली खबर है। यहां एक सड़क हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मरने वालों में दुल्हन की मां व 2 अन्य लोग शामिल है। इसके बाद से शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बसंत गार्डन किच्छा निवासी जगदीश अग्रवाल का परिवार गदरपुर में अपनी बेटी की शादी करने गया था। मंगलवार सुबह लड़की का भाई, मां समेत 3 अन्य महिलाएं कार से वापस किच्छा लौट रहे थे।आदित्य चौक के पास मार्निंग वाक में निकले एक राहगीर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इसी दौरान एफसीआई में कार्यरत चरन सिंह (40) पुत्र तेज सिंह निवासी किशनपुर भी कार की चपेट में आ गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन चरन सिंह के साथ ही कार सवार कुसुमलता ( 55) पत्नी ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा व मंजू (62) पत्नी जगदीश निवासी बसंत गार्डन किच्छा की मौत हो गयी।घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नौकरी से निकाले जाने पर खुद को जलाने निकला युवक, पुलिस ने बचा लिया