उत्तराखंड: शादी की खुशियों में पसरा मातम..भीषण हादसे में दुल्हन की मां समेत 3 लोगों की मौत

बिटिया की विदाई के बाद पूरा परिवार गदरपुर से किच्छा वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक राहगीर को बचाने के चक्कर में कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Udham singh nagar news: Udham singh nagar car accident update
Image: Udham singh nagar car accident update

उधमसिंह नगर: प्रदेश में जगह-जगह हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब प्रदेश के किसी हिस्से से सड़क हादसे की खबर न आती हो। खराब सड़कें और रफ्तार का जुनून बेगुनाहों की जान पर भारी पड़ रहा है। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में भी यही हुआ। यहां बेटी की शादी कर घर लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में दुल्हन की मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा किच्छा में मंगलवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक किच्छा में रहने वाले जगदीश अग्रवाल की बेटी की गदरपुर में शादी थी। पूरा परिवार बेटी की शादी के लिए गदरपुर गया हुआ था। सोमवार रात शादी के बाद बिटिया की विदाई हो गई। जिसके बाद दुल्हन का भाई, मां, ताई, पड़नानी और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला कार से वापस किच्छा लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कुंभ में दिखा नागा साधु का उग्र रूप..बीच सड़क पर साधु को बुरी तरह पीटा
इसी दौरान आदित्य चौक के पास परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एक राहगीर को बचाने के चक्कर में चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बेकाबू कार सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे के दौरान वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे एफसीआई के प्रबंधक चरण सिंह उम्र 40 भी कार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुसुम लता आयु 55 वर्ष पत्नी ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा और मंजू आयु 62 पत्नी जगदीश निवासी बसंत गार्डन किच्छा की मौत हो गई। हादसे में दुल्हन का भाई रॉकी, निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र गोयल और अनीता पत्नी मदन गोपाल गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।