Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड का कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों की शरणस्थली के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर है। हर साल लाखों पर्यटक यहां बाघों का दीदार करने आते हैं। बाघों को बचाने की चिंता के बीच कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रामनगर का है, जहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में बाघ का अधखाया शव मिला। बाघ का शव मिलने से कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में बाघ की मौत की वजह आपसी संघर्ष बताई जा रही है। घटना सोमवार की है। यहां पार्क प्रशासन की टीम ढेला रेंज में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को बाघ का अधखाया शव मिला। गश्ती टीम ने इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर कॉर्बेट के निदेशक राहुल कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे। साथ में डॉक्टरों की टीम भी थी। टीम ने बाघ के शव का निरीक्षण किया।