Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: देश में बीता हफ्ता नए कोरोना केस के नजरिए से काफी चिंताजनक गुजरा है। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। कोरोना मामलों की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की कोशिश हो रही है। प्रदेश में इन दिनों महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। भीड़ बढ़ने के साथ ही संक्रमण बढ़ने का जोखिम भी बना हुआ है। हरिद्वार के कुंभ मेले पर कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार को आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने और कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर पत्र लिखकर चिंता जताई थी। पत्र में मेले के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात भी लिखी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कुंभ के लिए कोरोना जांच की व्यवस्था को नाकाफी बताते हुए संक्रमण रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने की बात कही थी। पत्र मिलने के बाद मेला और जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। अब हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए कोरोना जांच की क्षमता को चार गुना तक बढ़ाया जा रहा है। देश के नौ राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है।