Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजेशन और मास्क संबंधी नियमों की अनदेखी के चलते कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग मान नहीं रहे। बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए घूमते हैं, इस लापरवाही का नतीजा सबके सामने है। देश के दूसरे राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रदेश में इन दिनों महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। होली का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। इसको देखते हुए कई राज्यों में होली का त्योहार मनाने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। उत्तराखंड में भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें जिलाधिकारियों को कोरोना रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारियों से कहा गया कि कोरोना नियंत्रण और सावधानी के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। आदेश में सामाजिक दूरी, हाथों की स्वच्छता और मास्क संबंधी नियमों में किसी तरह की ढील न देने की बात भी लिखी है। आगे पढ़िए