उत्तराखंड में अफीम की अवैध खेती, गेंहू के बीच लगाए गए थे पौधे..पुलिस भी हैरान

पुलिस कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट करने गई थी, लेकिन मौके पर न सिर्फ शराब की भट्ठियां मिली, बल्कि खेतों में अफीम की फसल भी नजर आई। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Poppy Udham Singh Nagar: Poppy cultivation in Udham Singh Nagar Bindukheda
Image: Poppy cultivation in Udham Singh Nagar Bindukheda

उधमसिंह नगर: प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है, लेकिन इसके कारगर नतीजे दिख नहीं रहे। जगह-जगह से स्मैक पकड़ी जा रही है। कहीं कच्ची शराब बनाने का धंधा चल रहा है तो कई जगह अब अफीम की अवैध खेती की जाने लगी है। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में भी यही हो रहा था। यहां पुलिस ने बिंदुखेड़ा में कच्ची शराब को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में अफीम की खेती भी होती दिखाई दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कच्ची शराब की 18 भट्ठियों को नष्ट किया। मौके से तीन सौ लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने शराब की भट्ठियां तो नष्ट कर दीं, लेकिन शराब तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, अफीम की खेती को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह ऊधमसिंहनगर में भी नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस दौरान पुलिस को बिंदुखेड़ा क्षेत्र में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी तो क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार होता दिखाई दिया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - कमीशन कु मीट भात: गढ़वाल में 2 विधानसभा, 2 तहसील की एकमात्र पेयजल योजना ठप
इस दौरान पुलिस ने 18 अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। मौके से तीन सौ लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। वहीं छापेमारी की सूचना मिलते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस शराब भट्ठों की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी, लेकिन इस दौरान एक खेत के किनारे अफीम की खेती होती दिखाई दी। पुलिस ने ध्यान से देखा तो गेहूं के खेत में अफीम के पौधे लगे मिले। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान और दूसरे जनप्रतिनिधियों को बुलाकर अफीम को नष्ट कराया। अफीम के पौधे जब्त कर कोतवाली लाए गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि बिंदुखेड़ा क्षेत्र में अफीम की खेती हो रही थी। अफीम को नष्ट कर दिया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तरकाशी के पुरोला में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया था। यहां 21 लोग अफीम की खेती करते पकड़े गए थे, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई भी हुई थी।