उत्तराखंड में रोहिंग्याओं के घुसने की आशंका, खुफिया एजेंसियां अलर्ट..पुलिस विभाग सतर्क

प्रदेश की पुलिस और खुफिया विभाग को सतर्क किया गया है। गोपनीय एजेंसियों को इन लोगों पर नजर रखने और संदिग्ध स्थानों पर तलाशी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Fear of infiltration of Rohingya refugees in Udham Singh Nagar
Image: Fear of infiltration of Rohingya refugees in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में रोहिंग्या शरणार्थी घुसपैठ कर रहे हैं। घुसपैठ की आशंका को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के द्वारा संदिग्ध जगहों पर जांच शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में कई सालों से ऐसे इनपुट सामने आए थे। खबर थी कि कुछ बांग्लादेशी परिवारों के संपर्क में रोहिंग्या शरणार्थी हैं। हालांकि अभी तक रोहिंग्या शरणार्थियों ने ऊधमसिंह नगर जिले में घुसपैठ की है कि नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधम सिंह नगर जिले को बेहद संवेदनशील माना जाता है। जहां कुछ लोगों के रोहिंग्या शरणार्थियों से कनेक्शन होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ट्रांजिट कैंप और सीमाओं से सटे इलाकों में रोहिंग्या शरणार्थी पहुंच सकते हैं। खबर है कि बांग्लादेश से आने वाले कुछ परिवार इनके संपर्क में हैं। बात तय है कि अगर रोहिंग्या शरणार्थियों ने यहां घुसपैठ की तो कुछ बुरी घटना है सुनने को मिल सकती है। आपको बता दें कि रोहिंग्या मुख्य रूप से म्यांमार के अल्पसंख्यक मुस्लिम है। म्यांमार में इनकी संख्या करीब आठ लाख है लेकिन वहां के लोग इन्हें अपना नागरिक नहीं मानते। रोहिंग्या लोग बांग्लादेश और थाईलैंड की सीमा पर शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। उधर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस और खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें - कमीशन कु मीट भात: गढ़वाल में 2 विधानसभा, 2 तहसील की एकमात्र पेयजल योजना ठप