हे भगवान! उत्तराखंड में अब मंदिरों पर चोरों की नजर..घंटी चुराने का वीडियो हुआ वायरल

चोर की ये करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर घंटा उतार कर, उसे कपड़ों में छिपाकर बाहर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Roorkee Police: Bell stolen from Roorkee temple
Image: Bell stolen from Roorkee temple

रुड़की: प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस क्या, भगवान से भी डर नहीं लगता। हरिद्वार जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक मंदिर में लगा घंटा ही चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करने वाले युवक का चेहरा साफ दिख रहा है। अब इसको लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष ने चौकी पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रुड़की के सोत बी चौकी क्षेत्र की है। यहां पिछले दिनों किसी शख्स ने मंदिर मे लगा घंटा ही चोरी कर लिया। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो सोत मोहल्ले का ही एक युवक चोरी की घटना को अंजाम देता नजर आया। भगवान के द्वार से चोरी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में चुनाव के लिए AAP का दिल्ली मॉडल, ग्राउंड लेवल पर शुरू हुआ काम
स्थानीय लोगों ने मंदिर में चोरी की घटना पर रोष जताया। वहीं मंदिर और धर्मशाला कमेटी के अध्यक्ष महंत विशाल पुरी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। घटना बीती 23 मार्च की है। सोत इलाके में सती माता का मंदिर है। 23 मार्च को यहां किसी ने मंदिर में लगा घंटा चुरा लिया। महंत विशाल पुरी के अनुसार सीसीटीवी में अभिषेक शर्मा नाम का युवक चोरी करता नजर आ रहा है। आरोपी अभिषेक सोत मोहल्ले में ही रहता है। महंत विशाल पुरी ने बताया कि मंदिर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही थीं, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ रहा था। चोरी की घटनाएं बढ़ने लगीं तो मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। 23 मार्च को सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मंदिर में लगे घंटे चोरी करते नजर आया। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है।