उत्तराखंड में 6 से 9 तक की कक्षाओं को खोलने के आदेश जारी..2 मिनट में पढ़िए पूरी खबर

डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कक्षा 6 से 9 तक की कक्षाओं के लिए नए सत्र का आरंभ 15 अप्रैल से शुरू किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand School: New academic session in Uttarakhand from April 15
Image: New academic session in Uttarakhand from April 15

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कक्षा 6 से 9 तक की कक्षाओं के लिए नए सत्र का आरंभ 15 अप्रैल से शुरू किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने 14 अप्रैल तक गृह परीक्षाएं संम्पन कराने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि पिछले साल कोरोना के चलते स्कूल बंद थे। सैकड़ों बच्चों ने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की थी। धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, तो स्कूलों को खोलने की भी कोशिशें शुरू हुईँ। अब उत्तराखंड में 6 से 9वीं तक की कक्षाओं को खोलने की तैयारी है। फीस को लेकर पैदा हो रहे संशय को सरकार ने खत्म किया है। सभी स्कूलों को आदेश दिए गए हैं कि वह केवल ट्यूशन फीस ही लेंगे। दूसरी ओर भौतिक कक्षाओं के लिए अभिभावकों को पूर्ण फीस जमा करनी होगी। नए सत्र का आरंभ 15 अप्रैल से शुरू होगा। आपको बता दें कि कल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 15 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रोडवेज बस के ब्रेक फेल..ड्राइवर की बहादुरी से बची कई लोगों की जान