Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। काशीपुर में एक 17 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। आपको बता दें कि युवक अपने घर से मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए निकला था और वह घर वापस नहीं आया। खोजबीन करने पर युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिली। इसके बाद वहां पर कोहराम मच गया और इस बात की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा था कि वह घर से मोबाइल का रिचार्ज करवाने के लिए निकला था जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस घटना के बाद से युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।