Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालते वक्त सीएम तीरथ सिंह रावत ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही थी। उनके निर्देश पर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर के सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूड़ी को निलंबित कर दिया गया। हरीश चंद्र खंडूड़ी पर अपने स्वार्थ के लिए चहेतों को संविदा पर नियुक्ति देने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिव सहकारिता आर मिनाक्षी सुंदरम ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए उक्त अधिकारी से दस अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। निलंबन आदेश के मुताबिक निबंधक की तरफ से सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूड़ी को टनकपुर निवासी शोभित अग्रवाल को हटाने का आदेश दिया गया था, लेकिन उक्त अधिकारी ने आदेश को दरकिनार कर शोभित को एडीसीओ-सी पद का दायित्व दे दिया।