उत्तराखंड: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर..हादसे में इंजीनियर की मौत

गदरपुर क्षेत्र में तेज गति से आ रहे कैंटर ने दीपक की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Bajpur road accident: Engineer killed in Bajpur road accident
Image: Engineer killed in Bajpur road accident

उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर से एक दुखद खबर है। यहां सड़क हादसे में एक एई की मौत हो गई। खबर उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर की है। यहां चीनी मिल के एई की सड़क हादसे में मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर के बाजपुर चीनी मिल में एई के पद पर तैनात दीपक कुमार पांडे रात की ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। गदरपुर क्षेत्र में तेज गति से आ रहे कैंटर ने दीपक की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई और राहगीरों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...मसाज पार्लर की आड़ में हो रही थी जिस्म की सौदेबाजी