Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बुरा न मानो होली है..ये तो सब सुनते आए हैं मगर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किराए के मकान में रह रहे एक परिवार के बच्चों द्वारा होली खेलने के दौरान फर्श पर रंग बिखेरने से एक मकान मालिक इतना नाराज हो गया कि उसने बिना कुछ सोचे-समझे 4 वर्षीय मासूम बच्ची पर फायर झोंक दी। जी हां, यह हुआ है उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में। होली के दिन रंगों खेलना भारतीय परंपरा रही है मगर यही रंग रुद्रपुर में रहने वाले एक मकान मालिक को इस कदर चुभ गए कि उसने सभी हदों को पार करते हुए 4 वर्ष की मासूम बच्ची के ऊपर गोली चला दी है। फायर लगने से 4 वर्ष की मासूम बच्ची जख्मी हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और मकान मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।