Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल मामलों ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को यानी आज उत्तराखंड में 128 मामले सामने आए। अब उत्तराखंडमें कोरोना का आंकड़ा 1001118 पहुंच गया है, इनमें से 95212 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले से 48 ,हरिद्वार से 30, नैनीताल जिले से 12, उधमसिंह नगर से 22 ,पौडी से 09 , टिहरी से 54, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0 ,अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 02, चमोली से 05 , रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 07 कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। उत्तराखंड में 1713 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 1696 है और 497 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में रिकवरी दर 95.10 प्रतिशत चल रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दुखद खबर..2 साल के बच्चे ने खेल-खेल में निगली चूहे मारने की दवा, दर्दनाक मौत