Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। खराब सड़कें और रफ्तार का जुनून बेगुनाहों की जान पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब किसी हिस्से से सड़क हादसे की खबर न आती हो। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले का है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के परिवारों में इस वक्त कोहराम मचा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। घटना काशीपुर की है। जहां अलीगंज रोड पर बांसखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को मुरादाबाद रेफर किया गया था, लेकिन वो भी बच नहीं सका। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।