उत्तराखंड: IG अजय रौतेला ने 82 अफसरों का किया ट्रांसफर..अब पहाड़ चढ़ेंगे मैदान में डटे दरोगा

मैदानी क्षेत्रों में लंबे वक्त से जमे 82 दरोगाओं का पहाड़ी इलाकों में ट्रांसफर कर दिया गया है। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Ajay Rautela: Kumaon IG Ajay Rautela transferred 82 officers
Image: Kumaon IG Ajay Rautela transferred 82 officers

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां मैदान में लंबे वक्त से सेवाएं दे रहे दरोगाओं को अब पहाड़ पर चढ़ना होगा। मैदानी क्षेत्रों में लंबे वक्त से जमे 82 दरोगाओं का पहाड़ी इलाकों में ट्रांसफर कर दिया गया है। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने इस संबंध में आदेश जारी किए। पुलिस विभाग की स्थानांतरण नीति के तहत मैदानी और पर्वतीय जिलों में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जिन दरोगाओं ने मैदानी इलाकों में तैनाती की अवधि पूरी कर ली है, उन्हें अब पहाड़ में सेवाएं देनी होगी। नैनीताल जिले में सेवाएं दे रहे कैलाश चंद्र, देवनाथ गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह, दिनेश नाथ, कुलदीप सिंह, मनोज पांडेय, दिलबर सिंह, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, भगवान सिंह महर, जयपाल सिंह, श्रीमती आशा बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुमकुम धानिक और संजय जोशी को अब चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में ट्रांसफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भीषण हादसा..आपस में टकराई दो तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
इसी तरह ऊधमसिंहनगर में तैनात दरोगा श्याम लाल विश्वकर्मा, जगदीश राम, आनंद लाल, विपिन चंद्र जोशी, सुधाकर जोशी, जसविंदर सिंह, संजीव कुमार, देवेंद्र गौरव, अवनीश कुमार, भुवन चंद्र जोशी, चेतन रावत, कुलदीप अधिकारी, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कुमार, ललित मोहन रावत और कृष्ण गोपाल मठपाल का भी चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में सुरेंद्र सिंह कोरंगा, जितेंद्र बिष्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, मनवर सिंह, दिनेश सिंह, प्रताप सिंह, अजेंद्र प्रसाद, भुवन चंद्र आर्य और मनोज कोठारी समेत 82 दरोगाओं के नाम शामिल हैं। जो दरोगा अब तक चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे पहाड़ी इलाकों में तैनात थे, उनके लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में तैनाती दी गई है।