Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जी हां, महिला का शव घर के पड़ोस में पड़े हुए खाली मकान के अंदर लटका हुआ मिला। महिला होली के दिन से गायब बताई जा रही थी। बता दें कि जिस घर में महिला ने फांसी लगाई थी, वहां से काफी बदबू आ रही थी। आनन-फानन में आसपास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोल का देखा तो हैरान गए क्योंकि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वैसे तो महिला के आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है मगर माना जा रहा है कि महिला ने परिवार में विवाद के चलते फांसी लगाई है। महिला होली के दिन से गायब बताई जा रही थी। होली के दिन महिला को उसके परिवार में थोड़ा विवाद हो गया था उसके बाद से ही वह गायब चल रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला ने होली के दिन ही आत्महत्या की है क्योंकि जब शव बरामद किया गया तब उससे काफी बदबू आ रही थी। मकान से बदबू आने के बाद लोगों को शक हुआ और दरवाजा खुलने पर महिला का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस अब महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इस मामले की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।