Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते हालात एक बार फिर बिगड़ने लगे हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है, लेकिन जब तक आम लोग सहयोग नहीं करेंगे, तब तक कोरोना के कहर को रोक पाना मुश्किल है। पिछले दिनों सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनकी पत्नी डॉ. रश्मि रावत भी कोरोना संक्रमण से जूझ रही हैं। प्रदेश के कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल का है। जहां कोटद्वार की एसडीएम कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। एसडीएम में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद जांच में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कोटद्वार तहसील की उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कोटद्वार तहसील परिसर को 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है।