Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश के मशहूर होटल ताज को 2 दिन के लिए बंद किया गया था। ऋषिकेश के ताज होटल में हाल ही में कोरोना बम फूटा था और 97 में से 83 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में ताज होटल को 2 दिन के लिए सील कर दिया गया। इतनी बड़ी संख्या में केस आने के बाद भी ताज होटल के प्रशासन का रवैया निराश करने वाला है। बता दें कि बीते मंगलवार को होटल के अन्य कर्मचारियों का सैंपल लेने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी मगर होटल प्रशासन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनको होटल के अंदर आने ही नहीं दिया। जी हां, स्वास्थ्य कर्मियों ने उन को समझाने का काफी प्रयास किया मगर होटल प्रशासन नहीं माना और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को बिना सैंपल लिए वापस लौटना पड़ा।