उत्तराखंड: दहेज के लिए हैवान बना पति, पत्नी को भूखा रखकर पीटा, अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

काशीपुर में दहेज के लिए हैवान बना पति, विवाहिता को भूखा रखकर पीटा, अप्राकृतिक संबंध भी बनाए
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Kashipur Dowry: Fight for dowry in Kashipur
Image: Fight for dowry in Kashipur

उधमसिंह नगर: दहेज में दस लाख रुपये और कार नहीं मिली तो पति ने पत्नी संग अप्राकृतिक संबंध बनाए। सास और ननद ने भी विवाहिता को प्रताड़ित किया। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज विरोधी कानून बनने के बावजूद बेटियों की तकलीफें कम नहीं हो रहीं। दहेज के लिए बेटियां सताई जा रही हैं, जलाई जा रही हैं। अब ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में ही देख लें, यहां दहेजलोभी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दहेज में दस लाख रुपये और कार नहीं मिली तो पति ने पत्नी संग अप्राकृतिक संबंध बनाए। सास और ननद ने भी विवाहिता को प्रताड़ित किया। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने अब आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। मामला आईटीआई थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि बीते साल 11 दिसंबर 2020 को उसकी शादी क्षेत्र के ही रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जंगल में घास लेने गई थी सरोजा गांव की दीक्षा..खूंखार गुलदार के हमले के बाद मौत
शादी में काफी दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। पति, सास और ननद शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए उसे ताने मारने लगे। वो दहेज में महिंद्रा केयूवी-300 और दस लाख रुपये नकद मांग रहे थे। इसके लिए विवाहिता को कई-कई दिन भूखा रखा गया, उसके साथ मारपीट भी की गई। बीते 30 जनवरी को पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट की। पति ने कहा कि वो रक्षा मंत्रालय में अधिकारी है, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। 7 फरवरी 2021 को सुबह लगभग 11 बजे पति और सास ने लात-घूसों से मारकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने अब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।