Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में लग रही आग से जहां हमारी वन संपदा जलकर खाक हो रही है तो वहीं दूसरी और हमारे पर्यावरण को भी इससे काफी नुकसान हो रहा है वही जंगलों में रहने वाले पशु पक्षी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं इन सबके बाद अब सरकारी संपदा भी जंगलों की आग की चपेट में आ रही है पौड़ी के कोट ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुणख्या आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया है। वहीं विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि इसकी सारी जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ साथ हैं जिला प्रशासन पौड़ी को भी दे दी गई है.