Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हर दिन कोरोना के सैकड़ों नए केस मिल रहे हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए अब तक कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। केस बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर नैनीताल के हल्द्वानी से आ रही है। यहां मंगलवार को कोरोना के 14 नए केस रिपोर्ट हुए। जिसके बाद जज फार्म समेत 5 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी है। नैनीताल प्रशासन हल्द्वानी के पांच इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। चलिए अब उन इलाकों के बारे में बताते हैं, जिन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इस लिस्ट में जज फार्म, मोती लक्ष्मी टेंट हाउस कालाढूंगी, जेल रोड एरिया, राज विला कालाढूंगी रोड और श्याम विहार शामिल हैं।