Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने के 2 मामले सामने आए हैं। 2 सहायक शिक्षकों द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने के आरोप में उन दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। गदरपुर ब्लॉक के झुन्नी राजकीय के प्राथमिक विद्यालय एवं राज्य के प्राथमिक विद्यालय बसंतीपुर के 2 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि इन दोनों सहायक अध्यापकों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी प्राप्त की थी और कई वर्षों से यह सहायक अध्यापक स्कूल में फर्जी दस्तावेजों की आड़ में नौकरी कर रहे थे और वेतन भी प्राप्त कर रहे थे। इन दोनों की चोरी पकड़े जाने के बाद इन दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय फुलसूंगा रुद्रपुर के एक शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया था। निलंबित शिक्षक ने गलत तरीके से 2 कैटेगरी में नियुक्ति ली थी और जब यह मामला प्रकाश में आया तब आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।