Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: मौसम का रुख अब तल्खी की ओर है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं बात करें पर्वतीय इलाकों की, तो यहां एक बार फिर हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। अगले 24 घंटों में पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छह जिलों में आज बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। चलिए अब आपको उन जिलों के बारे में बताते हैं, जहां ओलावृष्टि हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां रहने वाले लोग संभल कर रहें। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और बादलों के गरजने का भी अनुमान है। पहाड़ में जहां ओलावृष्टि के चलते दिक्कतें बढ़ेंगी तो वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवा और आंधी चल सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है