ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 787 लोग कोरोना पॉजिटिव, 3 मौत..हरिद्वार में बुरा हाल

आज उत्तराखंड में 787 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस का आंकड़ा 105498 पहुंच गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 7 pm 8 april
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 7 pm 8 april

देहरादून: उत्तराखंड में बार फिर से कोरोना बढ़ रहा है। लगातार पैर फैला रहा कोरोना आखिर कहां जाकर थमेगा, फिलहाल कोई नहीं जानता। आज उत्तराखंड में 787 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस का आंकड़ा 105498 पहुंच गया है। इनमें से 97000 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 3 मरीजों की मौत भी हुई है। इशके साथ ही मौत का आंकड़ा भी 1744 हो गया है। इस वक्त राज्य में कुल 5042 केस एक्टिव हैं। आज अल्मोड़ा में 16 , चमोली में 10, बागेश्वर में 6 देहरादून में 239, चंपावत में 1, नैनीताल में 132, हरिद्वार में 277, पिथौरागढ़ में 6, पौड़ी में 8, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 39, ऊधमसिंह नगर में 34 और उत्तरकाशी में 7 मामले सामने आए हैं। हमारी आपसे अपील है कि सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड ब्रेकिंग: गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 अप्रैल तक स्थगित..कोरोना का डर