रुद्रप्रयाग से अच्छी खबर..विधायक ने बदली बदहाल स्कूल की सूरत, देखिए तस्वीरें

जखोली ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र पूर्वी बांगर के बक्शीर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को नया भवन मिल गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Rudraprayag MLA Bharat Singh Chaudhary: Renovation of Primary School Baksheer
Image: Renovation of Primary School Baksheer

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक अच्छी खबर है। जखोली ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र पूर्वी बांगर के बक्शीर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को नया भवन मिल गया है। जिला योजना में 21 लाख की लागत से नए भवन का निर्माण कर दिया गया है। जहां नए सत्र से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बक्शीर का भवन लम्बे समय से क्षतिग्रस्त था। जहां बच्चों को पठन पाठन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात होने पर यहां हादसे के भी डर बना रहता था। दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय होने की वजह से इस ध्यान नहीं दिया गया। जब मामला स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने शीघ्र विद्यालय भवन निर्माण के लिए विभाग को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 787 लोग कोरोना पॉजिटिव, 3 मौत..हरिद्वार में बुरा हाल
जिसमें 2019-2020 की जिला योजना में विधालय निर्माण के लिए 21 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई, और विद्यालय भवन का निर्माण किया। भवन निर्माण में होने विधायक भरत चौधरी ने कहा की बच्चों बेहतर शिक्षा मिला इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। सभी विधालयों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रही है। कुछ समय पहले मेरे संज्ञान में जखोली बक्शीर में प्राथमिक विद्यालय के छतिग्रस्त भवन बारे में बताया गया था। कहा कि एक क्षतिग्रस्त भवन के नीचे बच्चों का पठन पाठन जोखिमभरा था।