Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। उधर हरिद्वार में महाकुंभ चल रहा है, जहां देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 संक्रमण के फैलने का खतरा बना है। खतरे को देखते हुए हरिद्वार में सभी स्कूल 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने यह आदेश दिया है कि कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्कूल बंद रखे जाएं। अब हरिद्वार में सभी स्कूल 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बंद रखेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन करवाने को कहा गया है। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।