उत्तराखंड में कोरोना से अब तक 1744 लोगों की मौत..देखिए हर जिले से लेटेस्ट आंकड़े

प्रदेश में अबतक 1744 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। बीते गुरुवार भी 3 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में सबसे अधिक मरीजों की मृत्यु हुई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus death toll uttarakhand
Image: Coronavirus death toll uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है कि सभी तरीके की सावधानियां बरतने के बाद भी राज्य में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कोविड के बढ़ते केसों की वजह से राज्य सरकार समेत सभी जिला प्रशासन इस समय बेहद चिंता में आ रखे हैं और कोरोना को कंट्रोल करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। कोरोना के कारण मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन एक्टिव केसों में बढ़ोतरी के साथ ही कोरोना के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुछ जिलों में तो मृत्यु दर बेकाबू हो रखा है। देहरादून जिले में सबसे अधिक मृत्यु दर है जो कि चिंताजनक बात है। अब तक प्रदेश में 1744 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हर दिन उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की मृत्यु हो रही है। चलिए आपको हर जिले के मृत्यु के आंकड़े से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना फैलने का खतरा..इस जिले में 15 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद
सबसे पहले राजधानी देहरादून की बात करते हैं जहां पर अब तक सबसे अधिक मरीजों ने दम तोड़ा है राजधानी देहरादून में आंकड़ा लगभग हजार पहुंच चुका है। जी हां, देहरादून में अब तक 995 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
देहरादून के बाद सबसे अधिक मृत्यु नैनीताल जिले में हुई है जहां पर 240 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
नैनीताल के बाद सबसे अधिक मृत्यु दर हरिद्वार में दर्ज हुई है जहां पर 172 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए।
यूएस नगर में 118 मरीजों की मृत्यु हुई है।
पौड़ी गढ़वाल में 160, पिथौरागढ़ में 48, अल्मोड़ा में 26 संक्रमितों ने अब तक दम तोड़ा है।
बागेश्वर जिले में 17, उत्तरकाशी में भी 17, टिहरी गढ़वाल में 16, चमोली में 15, रुद्रप्रयाग में 10 और चंपावत में 9 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।
इसी के साथ प्रदेश में कुल 1744 मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है। देहरादून जिले में मृत्यु दर बेकाबू हो रहा है। उत्तराखंड में अब तक 105498 केस मिले हैं जिनमें से 97 हजार मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब उत्तराखंड में 5042 एक्टिव केस बचे हैं। बीते गुरुवार को उत्तराखंड में 786 केस मिले और 265 मरीज स्वस्थ हुए। बीते गुरुवार को राज्य में 3 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा।