Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य में लगातार हो रहे राजनीतिक-सामाजिक आयोजनों के चलते कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। हर दिन सैकड़ों मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए अब राज्य सरकार को कठोर कदम उठाने पड़ रहे हैं। बॉर्डर एरिया में 12 राज्यों से आने वालों के लिए आरटी पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है। नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जैसे जिलों ने भी अपने स्तर पर प्रतिबंध लागू किए हैं। विकल्प के तौर पर राज्य में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के मौके पर देहरादून के बाल वनिता आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह सजग है। राज्य में लॉकडाउन की स्थिति न आए, इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है।