Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूएसनगर के काशीपुर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। काशीपुर में फायर ब्रिगेड विभाग में लीडिंग फायरमैन ललित कुमार की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे 1 महीने के लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिंदगी और मौत के बीच 1 महीने से जूझते हुए ललित कुमार हमेशा-हमेशा के लिए मौन हो गए हैं। उनकी मृत्यु के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है और फायर ब्रिगेड विभाग में भी सभी कर्मचारी ललित कुमार की मृत्यु के बाद से आहत हैं। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है। बाजपुर रोड पर स्थित फायर स्टेशन में अन्य स्टाफ एवं पुलिस कर्मियों ने उनको अंतिम विदाई दी। उनकी मृत्यु के बाद से ही उनके परिवार में शोक की लहर छा गई है। वे अपने पीछे 11वीं में पढ़ने वाले इकलौते बेटे तुषार को और अपने परिवार को छोड़कर गए हैं। बता दें कि ललित कुमार की उम्र 45 वर्ष थी और वे 18 वर्ष से काशीपुर की वैशाली कॉलोनी में रह रहे थे। इससे पहले वे काशीपुर के पास स्टेशन में तैनात थे और 4 वर्ष पहले की उनकी पदोन्नति हुई और उनका लीडिंग फायरमैन के पद पर पौड़ी गढ़वाल में ट्रांसफर हो गया था। आगे पढ़िए