Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई है जिसमें एक पति- पत्नी की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। उधम सिंह नगर जिले में जसपुर से दवा लेकर लौट रहे दंपति को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और उन को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मृतक पति और पत्नी जसपुर से दवा लेकर बाइक पर लौट रहे थे कि तभी अचानक पिकअप वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी और रौंद दिया जिसमें दोनों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद तुरंत ही उन दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद से ही उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी।