Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: देश में दहेज के विरोध में कई कानून बनाए गए हैं मगर फिर भी दहेज के प्रलोभियों द्वारा कुछ रुपयों के लिए बेटियों को सताया जा रहा है। उत्तराखंड में दहेज न मिलने पर बेटियों के साथ अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। दहेज विरोधी कानून तो बने हैं मगर धरातल पर उन कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है। लगातार बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनको मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनका हर तरह से शोषण हो रहा है मगर फिर भी इस ओर कोई भी ठोस कदम नहीं दिखाई दे रहे हैं। देवभूमि में दहेज के लिए बेटियों को सताया जा रहा है। बेटियों के साथ मारपीट की जा रही है और दरिद्रता की सभी हदों को पार किया जा रहा है। दहेज न मिलने पर उधम सिंह नगर में भी एक बेटी को ऐसे ही प्रताड़ना झेलनी पड़ी।शादी में 3 लाख रुपए एवं बाइक के लिए उधम सिंह नगर के किच्छा में गर्भवती महिला के ऊपर उसके ससुराल वालों ने जुल्म ढा दिए और उसको गर्भवती अवस्था में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।