Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बार फिर से कोरोना बढ़ रहा है। लगातार पैर फैला रहा कोरोना आखिर कहां जाकर थमेगा, फिलहाल कोई नहीं जानता। आज उत्तराखंड में 1333 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस का आंकड़ा 108812 पहुंच गया है। इनमें से 97887 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 8 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी 1760 हो गया है। इस वक्त राज्य में कुल 7323 केस एक्टिव हैं। आज अल्मोड़ा में 11 , बागेश्वर में 8 , चमोली में 9, चंपावत में 7, देहरादून में 582,हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122, पौड़ी में 49 , पिथौरागढ़ में 2 , रुद्रप्रयाग में 5, टिहरी में 44, ऊधमसिंह नगर में 104 और उत्तरकाशी में 4 मामले सामने आए हैं। हमारी आपसे अपील है कि सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आत्महत्या करने हल्द्वानी से नैनीताल पहुंची महिला..बुजुर्ग नाव वाले ने बचाई जान