Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: प्रदेश में कोरोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर दंपति कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों डॉक्टरों को पूर्व में कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। इसके बावजूद दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा शहर के एक बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉक्टर दंपति होली के मौके पर उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर गए हुए थे। ड्यूटी पर वापस लौटने से पहले दोनों ने यूपी में ही अपनी आरटी-पीसीआर जांच कराई थी, जिसमें दोनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने दोनों डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले डॉक्टरों ने फोन पर इस बारे में सूचना दी है।