Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। स्थिति भयावह होती जा रही है.. बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 1925 लोक कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज उत्तराखंड में 13 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 75 साल की एक महिला मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा कैलाश हॉस्पिटल में 2 मरीजों की मौत हुई है। हिमालयन अस्पताल देहरादून में 5 मरीजों की मौत हुई है। डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 5 मरीजों की मौत हुई है। अब जिलों की बात करें तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 27 बागेश्वर जिले से 17 चमोली जिले से 15 चंपावत जिले से नौ देहरादून जिले से 1019 हरिद्वार जिले से 177 नैनीताल जिले से 244 पौड़ी गढ़वाल से 61 पिथौरागढ़ से 48 रुद्रप्रयाग से 10 टिहरी गढ़वाल से 16 उधम सिंह नगर से 120 और उत्तरकाशी जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 1780 लोगों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हो चुकी है इससे आप अंदाजा लगा सकते कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण किस तरह से फैलता जा रहा है।