Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर में सिडकुल के सेक्टर सात स्थित थर्माकोल की प्लेट, गिलास बनाने वाली एक कंपनी में सोमवार दोपहर आग लग गई थी। इस दौरान गोदाम में 7 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने के बाद 6 मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि सातवां मजदूर वहां फंस गया था। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के 12 वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल कर्मियों ने फंसे मजदूर की तलाश की लेकिन नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह मजदूर देवस्वरूप के पिता और छोटा भाई सिडकुल चौकी पहुंचे और उसके लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई विपुल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ कंपनी पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गोदाम में पुलिस को एक कंकाल मिला। कंकाल देखकर देवस्वरूप के पिता समेत अन्य नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर डीएनए जांच के लिए सेंपल लिए। पुलिस ने बताया कि आग में फंसे श्रमिक की तलाश में सोमवार शाम भी सर्च अभियान चलाया लेकिन नहीं मिला। मंगलवार सुबह देवस्वरूप के स्वजनों ने उसके लापता होने की सूचना दी। इसके बाद दोबारा कंपनी में सर्च अभियान चलाया गया। जहां उसका कंकाल मिला। डीएनए जांच की जाएगी, इसके लिए सेंपल लिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खतरनाक साबित हुई कोरोना की दूसरी लहर..4 जिलों के 54 इलाकों में कम्प्लीट लॉकडाउन