Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मैदानी जिलों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, तो वहीं पहाड़ों में भी संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीजों को तादाद बढ़ रही है, उसी तेजी से नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में भी एक गांव को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील करने की तैयारी है। इस गांव का नाम आगांव है, यहां 15 ग्रामीणों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं बात करें पूरे जिले की तो मंगलवार को यहां कोरोना संक्रमण के 24 नए केस मिले। जिला जज समेत उनके परिवार के पांच सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला जज डॉ. जीके शर्मा के साथ उनके पिता, पत्नी, सास और एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उन्होंने जिला सत्र न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार द्विवेदी के विदाई समारोह में भी हिस्सा लिया था।