Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच एक दुखद खबर आईआईटी रुड़की से आई है। यहां एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाला छात्र संदिग्ध हालात में अपने कमरे में बेहोश पड़ा था। उसे पहले संस्थान के अस्पताल और फिर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान बच नहीं सकी। मरने वाले छात्र की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले प्रेम सिंह के रूप में हुई। प्रेम सिंह एमटेक सेकेंड ईयर का छात्र था। परिवार वालों ने उसे बड़ी उम्मीदों के साथ पढ़ने के लिए आईआईटी रुड़की भेजा था, लेकिन बुधवार को एक झटके में सब खत्म हो गया। बता दें कि पिछले दिनों आईआईटी रुड़की में कई छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले थे। प्रेम सिंह के संपर्क में आए कई छात्रों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से प्रेम सिंह अपने कमरे में क्वारेंटीन थे