Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। स्थिति भयावह होती जा रही है.. बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 2220 लोi कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज उत्तराखंड में 9 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 65 साल की एक महिला बुजुर्ग की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज में 17 साल के एक बुजुर्ग मरीज और 51 साल की एक महिला मरीज की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज में ही 35 साल की एक युवती की भी मौत हुई है। उधर कैलाश अस्पताल देहरादून में 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हुई है। इसी अस्पताल में 65 साल के एक बुजुर्ग मरीज की भी मौत हुई है। उधर उजाला अस्पताल काशीपुर में 63 साल के एक बुजुर्ग मरीज की मौत हुई है। उजाला अस्पताल काशीपुर में ही 71 साल के एक बुजुर्ग मरीज की मौत हुई है। उधर हिमालयन अस्पताल देहरादून में 24 साल की एक युवती की मौत हुई है। अब जिलों की बात करें तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 27 बागेश्वर जिले से 17 चमोली जिले से 15 चंपावत जिले से 9, देहरादून जिले से 1034 हरिद्वार जिले से 180, नैनीताल जिले से 245, पौड़ी गढ़वाल से 61, पिथौरागढ़ से 48, रुद्रप्रयाग से 10, टिहरी गढ़वाल से 17, उधम सिंह नगर से 122 और उत्तरकाशी जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 1802 लोगों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हो चुकी है इससे आप अंदाजा लगा सकते कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण किस तरह से फैलता जा रहा है