Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामलों में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार बढ़ते हैं संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग समेत सरकार भी चिंतित है। उधर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेहद बुरा हाल है। यहां कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून के स्टेट नर्सिंग कॉलेज के भी हालात बुरे हैं। यहां 50 छात्राएं कोरोनावायरस संक्रमित पाई गई है। सभी छात्राओं को अलग-अलग सेंटर में भर्ती करवाया गया है। कॉलेज में पढ़ने वाली तमाम छात्राएं और फैकल्टी दहशत में काम करने को मजबूर हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि क्या आला अधिकारी इसका संज्ञान लेंगे? इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण बुरी तरह फैल रहा है। इस बीच कई जगह ऐसे स्कूल और कॉलेज है जहां छात्र या फिर शिक्षक कोरोनावायरस संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ा कदम उठाना बेहद जरूरी है।