Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में स्थित राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में कार्यरत प्रोफेसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महाविद्यालय को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि प्रोफेसर सप्ताह भर पहले अपने घर इलाहाबाद गए थे जहां पर उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई और वह जांच पॉजिटिव आई है। महाविद्यालय को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है और इसके बाद यह महाविद्यालय सोमवार को खोला जाएगा। डॉक्टर शिवानंद नौटियाल जो कि राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के प्रोफेसर हैं वे हाल ही में पॉजिटिव पाए गए इसके बाद महाविद्यालय को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है और आने वाले सोमवार को सैनिटाइजेशन के बाद यह खोला जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद का कहना है कि महाविद्यालय के शिक्षक हफ्ते भर पहले ही अपने घर इलाहाबाद गए थे और वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने फोन पर पॉजिटिव होने की जानकारी दी जिसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए महाविद्यालय को 3 दिन बंद रखने का फैसला लिया है।