Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: देशभर में कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रह गया है। जगह जगह से लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। इस बीच एक बड़ी खबर है। उत्तराखंड के मशहूर गायक, कम्पोज़र और म्यूजिक प्रोड्यूसर बीके सामंत कोरोना पॉजिटिव हैं। राज्य समीक्षा की टीम से हुई बातचीत में बीके सामंत ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस वक्त बीके सामंत खुद घर पर आइसोलेट हो गए हैं। उन्हें बीएमसी द्वारा घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्हें बुखार, कफ और ज़ुकाम की शिकायत थी। हाल ही में हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वो धीरे धीरे उबर रहे हैं। आपको बता दें कि बीके सामंत थल की बाजार, यो मेरो पहाड़ जैसे सुपरहिट गीत उत्तराखंड को दे चुके हैं। उनके गीतों को कई मिलियन व्यूज मिले हैं। भगवान से प्रार्थना है कि बीके सामंत जल्द स्वस्थ होकर अपने चाहने वालों के बीच आएं.