ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग में मेलों के बाद 51 लोग कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में है रुद्रप्रयाग में अलग अलग मेले आयोजित किए गए थे.. इसके बाद में यहां 51 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Jakh mela coronavirus: 51 people found coronavirus positive after jakh mela guptkashi
Image: 51 people found coronavirus positive after jakh mela guptkashi

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर है। आपको इस बात की जानकारी होगी कि हाल ही में रुद्रप्रयाग जिले में जाख मेले के साथ साथ अलग अलग मेलों का आयोजन किया गया था। ये आध्यात्मिक मेले हर साल होता है और हर साल की तरह इस बार भी इन मेलों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली थी। इस बीच मेले खत्म होने के बाद जिन लोगों को अपने अंदर कुछ शिकायतें मिली तो उन्होंने टेस्ट करवाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेलों के खत्म होने के बाद यहां 51 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में इस वक्त कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हमारी आप से अपील है कि भीड़ में जाने से बचे हैं और अपना ख्याल रखें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से बड़ी खबर..कोरोना के कहर के बीच LT परीक्षा स्थगित