Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। स्थिति भयावह होती जा रही है.. बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 2402 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज उत्तराखंड में 17 लोगों की मौत हुई है। आज एम्स ऋषिकेश में 5 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत हुई है। महंत इंद्रेश अस्पताल में 2 मरीजों की मौत हुई है। कैलाश अस्पताल में 2 मरीजों की मौत हुई है। हिमालयन अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। अरिहंत अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। मैक्स अस्पताल देहरादून मैं एक मरीज की मौत हुई है। मिलिट्री अस्पताल रुड़की में एक मरीज की मौत हुई है। जेएलएन हॉस्पिटल रुद्रपुर में 2 मरीजों की मौत हुई है। अब जिलों की बात करें तो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 27 बागेश्वर जिले से 17 चमोली जिले से 15 चंपावत जिले से 9, देहरादून जिले से 1044 हरिद्वार जिले से 184, नैनीताल जिले से 245, पौड़ी गढ़वाल से 61, पिथौरागढ़ से 48, रुद्रप्रयाग से 10, टिहरी गढ़वाल से 17, उधम सिंह नगर से 124 और उत्तरकाशी जिले में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 1819 लोगों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हो चुकी है इससे आप अंदाजा लगा सकते कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण किस तरह से फैलता जा रहा है।