Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस अपने पैर पसार चुका है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों पर भी बड़ा संकट मंडरा रहा है। बोर्ड परीक्षाएं आने वाली हैं और दूसरी तरफ कोरोनावायरस का डर। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड में शिक्षा विभाग भी बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर सकता है। सीबीएसई की तर्ज पर दसवीं की परीक्षा निरस्त हो सकती है। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है। माना जा रहा है की दसवीं कक्षा के छात्रों को परफॉर्मेंस के आधार पर पास माना जाएगा। इस बारे में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मीडिया को कुछ खास बातें बताई। उनका कहना है कि इससे संबंधित फाइल दो दिन पहले ही मुख्य सचिव को भेज दी गई है। इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लेंगे। मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि फिलहाल कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा। बारहवीं कक्षा के छात्रों को एग्जाम से 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा। जबकि दसवीं कक्षा के छात्रों को परफॉर्मेंस के आधार पर पास माना जाएगा। कोरोनावायरस पूरी मानव जाति को अपनी चपेट में ले रहा है। हमारी आप से अपील है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें।