उत्तराखंड: कोरोना के खौफ के बीच हल्द्वानी बंद..पूरे शहर में सेनिटाइजेशन

शनिवार को हल्द्वानी बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया। इसका असर देखने को मिला है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Market closed in Haldwani
Image: Market closed in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया। प्रशासन और व्यापारियों के कबीच बैठक हुई। शनिवार को हल्द्वानी बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया। इसका असर देखने को मिला है। पूरे शहर में बाजार बंद रहे और सिर्फ इक्का-दुक्का दुकानें खुली रही। जो दुकानें खोली गई थीं, उसे भी बंद करवाया गया। आपको बता दें कि कोरोनावायरस इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बीते दिन नैनीताल में 296 लोग कोरोना पॉजिटिव थे। इसके अलावा 13 लोगों की मौत हो गई थी। हल्द्वानी में शनिवार को पूरी तरह बाजार बंद र। नगर निगम ने टैंकरों के साथ पूरे शहर को सैनिटाइज किया। बाजार बंद होते ही नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस समेत आला अधिकारियों ने शहर में टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। हल्द्वानी में अभी भी कई इलाके कंटेनमेंट जोन है। इसलि एघर पर रहें, सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें - पहाड़ की हिमानी ने अमेरिका में बढ़ाया देश का मान..पाया पहला स्थान
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 118646 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 3627
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1677
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 3643
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 2001
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 38794
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 20114
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 14975
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 5845
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 3522
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 2458
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 4963
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 13093
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 3934