Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना की दूसरी लहर राजधानी देहरादून में तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। देहरादून में हालात बेकाबू हो रहे हैं। जिला प्रशासन और राज्य सरकार दून में बढ़ रहे केसों के कारण चिंता में आ गई है। अब तक देहरादून में कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 37 हजार के पार हो गई है। वहीं 31,116 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 5151 एक्टिव केस मौजूद हैं, जिनका अलग-अलग स्थानों पर उपचार चल रहा है। देहरादून में कोरोना की दूसरी लहर चिंताजनक परिस्थितियां उत्पन्न कर रही हैं। अस्पताल में बेड्स कम पड़ रहे हैं। संक्रमित इस कदर बढ़ रहे हैं कि कोविड सेंटर भी कम पड़ रहे हैं। लोगों को वेंटिलेटर नहीं मिल पा रहा, समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, न ही बेड्स मिल रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों की जगह फुल हो चुकी है। इसी गंभीर समस्या को मध्य नजर रखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है।