उत्तराखंड में आज भी कोरोना विस्फोट..2630 लोग मिले पॉजिटिव, 12 लोगों की मौत

उत्तराखंड में 2630 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 124033 हो गए हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 18 april
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 18 april

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ये है कि आज उत्तराखंड में 2630 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 124033 हो गए हैं। दुख की बात ये भी है कि उत्तरांड में बीते 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1868 हो गया है। रविवार को अल्मोड़ा में 20 , बागेश्वर में 15 , चमोली में 61, चंपावत में 15, देहरादून में 1281,हरिद्वार में 572, नैनीताल में 186, पौड़ी में 133 , पिथौरागढ़ में 14 , रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी में 129, ऊधमसिंह नगर में 161 और उत्तरकाशी में 25 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में वर्तमान में 86 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 44 देहरादून में, 8 हरिद्वार में, 26 नैनीताल में, तीन पौड़ी में एक उत्तरकाशी में एक उधम सिंह नगर में और तीन कंटेनमेंट जोन चंपावत में बनाए गए हैं।