उत्तराखंड में वीकेंड कर्फ्यू का असर, सड़कों पर सन्नाटा..जानिए किन-किन को मिलेगी छूट

उत्तराखंड में साप्ताहिक कर्फ्यू का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आज उत्तराखंड में सब कुछ बंद है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand weekend curfew: Effect of weekend curfew in Uttarakhand
Image: Effect of weekend curfew in Uttarakhand

हरिद्वार: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण उत्तराखंड में आज साप्ताहिक बंदी लागू हो रखी है और राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद हो रखा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और सभी दुकानें बंद हो रखी हैं। यह साप्ताहिक बंदी जरूरी भी है क्योंकि उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रात्रि कर्फ्यू में जिन सेवाओं पर छूट दी गई है साप्ताहिक बंदी में भी उन्हें सेवाओं पर छूट मिली है। राज्य सरकार ने एसओपी जारी कर दी है और राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने साप्ताहिक कर्फ्यू को लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। देहरादून में रात के 9 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार देहरादून के नगर निगम छावनी परिषद गढ़ी कैंट और क्लेमेंट टाउन में सप्ताहिक बंदी भी जारी रहेगी और शनिवार एवं रविवार को इन जगहों पर केवल आवश्यक सेवाओं पर ही छूट रहेगी। 30 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी लगाई जाएगी। 30 अप्रैल के बाद अगर हालत और अधिक बिगड़े तो इसको और बढ़ाया जा सकता है मगर अभी 30 अप्रैल तक की साप्ताहिक बंदी और रात्रि कर्फ्यू के निर्देश दिए गए हैं। आगे पढ़िए

चलिए आपको बताते हैं कि रात्रि कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी के दिन किन-किन चीजों पर छूट रहेगी। दवा की दुकानें एवं पेट्रोल पंप रात्रि कर्फ्यू एवं साप्ताहिक बंदी के दौरान भी खुले रहेंगे। फल एवं सब्जी दूध और गैस आपूर्ति से जुड़े वाहन भी कर्फ्यू से अप्रभावित रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को आई कार्ड दिखाने के बाद उनके काम पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हवाई जहाज, ट्रेन और बस यात्रा करने वाले लोगों को भी कर्फ्यू में छूट रहेगी। समाचार पत्र वितरकों को भी कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी में छूट रहेगी। मगर उनको सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। अन्य जिलों में भी रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी और बेवजह बाहर घूमने पर जुर्माना वसूला जाएगा। यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक के लिए की गई है। राज्य के सभी जिलों में सन्नाटा पसरा हुआ है और हरिद्वार में साप्ताहिक बंदी का असर भी देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में सभी दुकानें बंद हैं और सड़क पर इक्का-दुक्का दिख रहे लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। हल्द्वानी जिले में भी साप्ताहिक बंदी के दौरान बाहर बेवजह घूम रहे लोगों का पुलिस चालान काट रही है।