Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। एक ओर केस बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर भी बढ़ रही हैं। कोरोना ने जब प्रदेश में पहली बार दस्तक दी थी तब तेजी से केस बढ़े थे। मगर उस समय रिकवर हुए लोगों की संख्या ज्यादा थी और मृत्यु दर कम। मगर कोरोना का यह नया स्ट्रेन और भी अधिक शक्तिशाली और भयावह साबित हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ रहे लोग ना केवल तेजी से संक्रमित हो रहे हैं बल्कि मृत्यु दर भी प्रदेश में बढ़ गया है जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताओं को बढ़ा दिया है। मैदानी जिलों में पहाड़ों के मुकाबले मृत्यु दर तीव्रता से बढ़ रही है। देहरादून जिले में सबसे अधिक मृत्यु दर है जो कि चिंताजनक बात है। नैनीताल और हरिद्वार में भी मृत्यु दर बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में 1868 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हर दिन उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की मृत्यु हो रही है। बीते रविवार को भी प्रदेश में 12 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा जिसके बाद आंकड़ा 1868 पहुंच गया है।